Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
14 Aug, 2026

चमोली की निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, पानी रिसने से 7 की मौत, 14 घायल

चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन सुरंग में मलबा और पानी भरने से सात लोगों की मौत हुई तथा फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

चमोली, 14 अगस्त।

उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर-पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सुरंग में मलबा और पानी भरने के बाद फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी सुरंग में गुरुवार शाम भू-धंसाव हुआ। करीब 1.50 किलोमीटर हिस्से में मलबा और पानी भर गया। सुरंग की कुल लंबाई करीब तीन किलोमीटर है। हादसे के बाद 22 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी।

जिला प्रशासन के अनुसार, बचाव अभियान में सुरंग के भीतर गए छह बचावकर्मी सुरक्षित हैं। मलबे और पानी के कारण सुरंग के अंदर काम करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस के साथ तकनीकी एवं विशेषज्ञ दल अभियान में जुटे हैं। अधिकारियों को सभी उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए फंसे लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी मुश्किल परिस्थितियों में हुई। मुख्यमंत्री सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए चल रहे अभियान का मौके पर निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटी हैं।

हादसे में जान गंवाने वालों में प्रदीप सिंह पवार, मुकेश, दुर्लभ शर्मा, विजय, जितेंद्र कुमार, लोकेश्वर और भुनेश्वर शामिल हैं। प्रदीप सिंह पवार टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र के ग्राम गेंवाल के निवासी थे। मुकेश चमोली के उर्गम के रहने वाले बताए गए हैं।

दुर्लभ शर्मा बिहार, विजय और जितेंद्र कुमार झारखंड के निवासी थे। लोकेश्वर और भुनेश्वर के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कर्मचारियों में सुनील दीवान छत्तीसगढ़, हाबिल गुड़िया, निस्तार भिगरा, विनोद रावना, दीना बैगरा और खेला राम बिसरा झारखंड के निवासी बताए गए हैं।

छबेर सिंह पंजाब, तिलक राज हिमाचल प्रदेश, चंदन कुमार, अवधेश, नन्दलाल और रोहित पांडे बिहार तथा पेन सिंह छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। रोहित पांडे को श्रीनगर रेफर किया गया है। सूची में गोविन्द को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और उनके अन्य विवरण की जानकारी जुटाई जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़