नई दिल्ली, 14 अगस्त।
अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों से आज मिले-जुले रुझान सामने आ रहे हैं, जहां अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान खरीदारी के दम पर मजबूती के साथ बंद हुए हैं और डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार में बिकवाली का दबाव लगातार हावी रहा और इसके प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
दूसरी ओर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है, जहां कुछ प्रमुख सूचकांक हरे निशान में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं तो वहीं अन्य सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की जा रही है। इस प्रकार वैश्विक स्तर पर निवेशकों का यह मिला-जुला रुझान पूरी दुनिया के शेयर बाजारों की चाल को तय कर रहा है।















