Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
17 Aug, 2026

तारापीठ के होटल में भीषण आग, छह श्रद्धालुओं की मौत और कई झुलसे

पश्चिम बंगाल के तारापीठ में होटल में आग लगने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोलकाता, 17 अगस्त।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के सामने स्थित एक पांच मंजिला होटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए। घायलों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा तारापीठ थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित होटल में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। बताया गया है कि होटल के बिजली आपूर्ति केंद्र में अचानक विस्फोट के बाद आग भड़की। शुरुआती अनुमान में बिजली के तारों में खराबी को इसका कारण माना जा रहा है।

घटना के समय अधिकांश श्रद्धालु सो रहे थे। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरे होटल में धुआं भर गया। कई लोग कमरों में फंस गए। सूचना मिलते ही तारापीठ और रामपुरहाट थानों की पुलिस तथा दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

होटल मालिक के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने आग लगते ही अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया और बिजली आपूर्ति बंद करने की कोशिश की। होटल की सजावट में लगी रेशेदार सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई और धुआं पांचवीं मंजिल तक पहुंच गया।

आग से घबराए कई श्रद्धालु कमरों से बाहर निकलने लगे और इस दौरान उसकी चपेट में आ गए। होटल में ठहरे उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया निवासी तपनज्योति मंडल अपने परिवार के साथ तारापीठ में पूजा के लिए पहुंचे थे।

तपनज्योति मंडल के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, मां और बहन शामिल थीं। परिवार करीब 45 मिनट तक कमरे में फंसा रहा। कमरे में खिड़की नहीं होने के कारण उन्होंने शौचालय के ऊपरी हिस्से से निकलने का प्रयास किया।

बाद में तारापीठ पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर परिवार को बाहर निकाला। उनकी मां अभी बेहोश हैं और बहन झुलस गई है। घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

श्रावण मास में पूजा के लिए तारापीठ पहुंचे श्रद्धालुओं में हादसे के बाद दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग लगने के वास्तविक कारण और होटल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच भी की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़