Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
17 Aug, 2026

भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, लिखित आश्वासन पर अड़े विद्यार्थी

भोपाल के नीलम पार्क में नर्सिंग छात्रों ने डिग्री, परीक्षा, पंजीयन और छात्रवृत्ति समेत लंबित मांगों के समाधान के लिए ठोस और लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

भोपाल, 17 अगस्त।

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से भोपाल पहुंचे हजारों नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को नीलम पार्क में अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कॉलेजों की मान्यता और अदालत में चल रही प्रक्रिया के कारण पिछले छह वर्षों से उनका भविष्य अधर में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से ठोस और लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में शामिल बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के विद्यार्थियों ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। छात्रों का आरोप है कि नर्सिंग कॉलेजों की गलत मान्यता और उससे जुड़ी गड़बड़ियों में उनकी कोई भूमिका नहीं है, फिर भी उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। समय पर परीक्षाएं नहीं होने, परिणाम अटकने, डिग्री और पंजीयन नंबर नहीं मिलने तथा छात्रवृत्ति में देरी के कारण हजारों विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई और रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं।

लिखित आदेश तक आंदोलन जारी

छात्र नेता मनोज रजक और अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें अब तक केवल आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसलिए इस बार शासन-प्रशासन की ओर से सभी मांगों पर समयबद्ध और लिखित आदेश जारी होने तक नीलम पार्क से नहीं हटने का फैसला किया गया है।

विद्यार्थियों ने कहा कि नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी डिग्री और पंजीयन नहीं मिलने से वे सरकारी और निजी अस्पतालों में नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा की राह भी उनके लिए मुश्किल हो गई है।

छात्रों ने रखीं पांच प्रमुख मांगें

विशेष पीठ का गठन: उच्च न्यायालय में लंबित नर्सिंग मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित कर जल्द छात्रों के हित में अंतिम फैसला सुनाने की मांग की गई है।

समान परीक्षा का आयोजन: बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बिना देरी एक साथ कराने की मांग है।

समयबद्ध डिग्री और पंजीयन: बैच 2020-21 के विद्यार्थियों को दिसंबर 2026 तक हर हाल में डिग्री और पंजीयन नंबर उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

छात्रवृत्ति का शीघ्र भुगतान: अटकी हुई छात्रवृत्ति और उससे जुड़ी तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग उठाई गई है।

प्रशासनिक जवाबदेही: कॉलेजों की फर्जी या गलत मान्यता से जुड़ी गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निर्दोष विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़