Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
17 Aug, 2026

तारापीठ होटल अग्निकांड में सात मौतें, मालिक गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू

तारापीठ के होटल में भीषण आग से सात श्रद्धालुओं की मौत के बाद मालिक को गिरफ्तार कर सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था की जांच शुरू की गई है।

कोलकाता, 17 अगस्त।

बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के होटल ‘विदेशिनी’ में लगी भीषण आग में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने होटल मालिक कल्याण पाल को गिरफ्तार कर लिया है और होटल की अग्निशमन व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है।

तारापीठ थाने के पास स्थित होटल में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लगी। दमकल की शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है। आग पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई, वहीं धुआं पांचवीं मंजिल तक फैल गया।

पुलिस और दमकल कर्मियों ने होटल से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें नौ लोग बेहोशी की हालत में मिले। सभी घायलों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई, वहीं दो घायलों का उपचार जारी है।

होटल में ठहरे लोगों ने आरोप लगाया कि पीछे की तरफ मौजूद एक दरवाजा बंद था, जिससे बाहर निकलने में दिक्कत हुई। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही होटल में अग्निशमन उपकरण और आपातकालीन निकासी की व्यवस्था नियमों के अनुरूप थी या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

होटल मालिक कल्याण पाल ने अग्निशमन व्यवस्था में कमी से इनकार किया है। उनका कहना है कि पीछे की तरफ बाहर निकलने के लिए दरवाजा मौजूद था। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे अंधेरा हो गया और कई लोगों को पीछे का दरवाजा नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सामने बने स्वागत कक्ष की ओर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान आग की चपेट में आ गए। पुलिस अब आग के कारण के साथ होटल की सुरक्षा और आपातकालीन निकासी व्यवस्था में संभावित लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतकों में वे श्रद्धालु शामिल हैं, जो श्रावण मास के सोमवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए अलग-अलग जिलों से पहुंचे थे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़