Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
17 Aug, 2026

सीमा प्रहरियों के परिवारों के कल्याण को सरकार की प्राथमिकता

गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार ने एसएसबी के 48 नए आवासों का उद्घाटन करते हुए सीमा प्रहरियों और उनके परिवारों के कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

नई दिल्ली, 17 अगस्त।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार ने सोमवार को कहा कि सशस्त्र सीमा बल परिसर में बनाए गए नए आवास केवल भवन नहीं हैं, बल्कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

उन्होंने हैदराबाद के इब्राहिमपटनम स्थित सशस्त्र सीमा बल परिसर में 48 नवनिर्मित पृथक पारिवारिक आवासों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले एसएसबी के 51 वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और संतुष्ट परिवार आत्मविश्वासी जवान की सबसे बड़ी ताकत होता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं और आवास संतुष्टि दर बढ़ाना केंद्र सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि एसएसबी में अब तक 10,029 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 1,273 आवासों का निर्माण तेजी से जारी है।

उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल और भारत-भूटान की करीब 2,450 किलोमीटर लंबी खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहा है। बल सुरक्षा और सतर्कता के साथ संवेदनशीलता का संतुलन रखते हुए मादक पदार्थों, हथियारों, मानव तस्करी, अवैध आव्रजन, जाली मुद्रा और वन्यजीव अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।

बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच एसएसबी अपनी परिचालन क्षमता को भी मजबूत कर रहा है। इसके लिए ड्रोन, सीसीटीवी, थर्मल इमेजर, नाइट विजन उपकरण और जीपीएस आधारित गश्त जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ सुरक्षित डिजिटल संचार और जीआईएस आधारित योजना निर्माण को भी अपनाया जा रहा है।

गृह मंत्रालय के अनुसार सीमा सुरक्षा के अलावा एसएसबी आंतरिक सुरक्षा, उग्रवाद-रोधी अभियान, चुनाव ड्यूटी और आपदा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बल के 18 राहत एवं बचाव दल प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तत्काल सहायता के लिए तैयार रहते हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिविर, कौशल विकास, खेल, महिला सशक्तीकरण और आजीविका से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मधुमक्खी पालन जैसी पहलों के जरिए स्थानीय युवाओं और ग्रामीण समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल, गृह मंत्रालय और बल के वरिष्ठ अधिकारी, जवान तथा उनके परिवारजन मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़