Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिंदी सिनेमा
18 Aug, 2026

श्रेया घोषाल की आवाज में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला रोमांटिक गाना रिलीज

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला रोमांटिक गीत ‘वारूं फॉरएवर’ श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में रिलीज हो गया है, जिसमें प्यार और रिश्तों की भावनात्मक झलक दिखाई गई है।

मुंबई, 18 अगस्त।

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला रोमांटिक गीत ‘वारूं फॉरएवर’ जारी कर दिया गया है। इसमें अली फजल, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर दिखाई दे रहे हैं। गीत को फरहान अख्तर की एक्सेल म्यूजिक ने रिलीज किया है।

प्यार और रिश्तों का दिखा नया रंग

चार मिनट 12 सेकंड लंबे इस गीत में ‘मिर्जापुर’ की कहानी की पृष्ठभूमि के बीच प्यार, रिश्तों और भावनाओं की झलक दिखाई गई है। गाने को आनंद भास्कर ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल गिन्नी दीवान ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल और रोमी ने गीत को अपनी आवाज दी है।

गाने के संगीत निर्माण की जिम्मेदारी हृषि गिरिधर और तन्वी जोशी ने संभाली है। ‘वारूं फॉरएवर’ एक्सेल म्यूजिक की ओर से फिल्म के लिए जारी किया गया दूसरा गीत है। इससे पहले ‘2 नंबरी’ रिलीज हो चुका है। नए रोमांटिक गीत के माध्यम से निर्माताओं ने फिल्म में रिश्तों और भावनात्मक जुड़ाव के पहलुओं को सामने रखने की कोशिश की है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में अली फजल और पंकज त्रिपाठी के साथ दिव्येंदु, रवि किशन, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर और जितेंद्र कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘मिर्जापुर’ की चर्चित दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़