Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
18 Aug, 2026

मोदी समेत कई नेताओं ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई केंद्रीय नेताओं ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर स्वस्थ, सुखी और दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली, 18 अगस्त।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सुधारों और आर्थिक विकास पर वित्तमंत्री के जोर से मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयासों को गति मिल रही है। उन्होंने ईश्वर से सीतारमण को लंबी और स्वस्थ आयु देने की प्रार्थना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी वित्तमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की प्रगति के प्रति सीतारमण की प्रतिबद्धता आर्थिक विकास के जरिए राष्ट्र निर्माण के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वित्तमंत्री के देश के प्रति समर्पण और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

राजनाथ सिंह ने समावेशी विकास और नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में सीतारमण के प्रयासों को भी सराहनीय बताया।

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सीतारमण के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने निर्मला सीतारमण को देश की राजनीति में नारी शक्ति की सशक्त पहचान और कुशल अर्थशास्त्री बताया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद, दीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़