Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य-पूर्व
18 Aug, 2026

सीरिया पर हमले से पहले इजराइल ने अमेरिका को दी संवेदनशील खुफिया जानकारी

इजराइल ने सीरिया के अबू दुहूर सैन्य हवाई अड्डे पर कथित हमले से पहले अमेरिका के साथ बेहद संवेदनशील खुफिया जानकारी साझा की थी।

वाशिंगटन, 18 अगस्त।

इजराइल ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के एक एयरबेस पर कथित हवाई कार्रवाई से पहले अमेरिका को इसकी जानकारी दी थी। इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमले से संबंधित बेहद संवेदनशील खुफिया जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के साथ साझा की गई थी।

अधिकारी के अनुसार, यह सूचना दोनों देशों की विभिन्न एजेंसियों और संस्थानों के उच्चतम स्तर तक पहुंचाई गई थी। हालांकि, उन्होंने हमले से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा करने से इनकार करते हुए कहा कि खुफिया सूचना अत्यंत गोपनीय है।

जानकारी के मुताबिक, इजराइल ने अबू दुहूर सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया था। सीरिया ने इन हमलों के लिए इजराइल को जिम्मेदार बताया है। वहीं, सीरिया के लिए अमेरिकी विशेष दूत टॉम बैरक ने भी इसे पुष्ट इजराइली हवाई हमला बताते हुए सार्वजनिक रूप से इसकी निंदा की।

इजराइली अधिकारी ने सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा को लेकर कहा कि उन्हें यह समझना होगा कि वह पिछली सीरियाई सरकार की तरह प्रॉक्सी ताकतों के सहारे काम नहीं कर सकते। अधिकारी ने यह संभावना भी जताई कि हो सकता है उन्हें हमले की पूरी स्थिति की जानकारी नहीं रही हो।

इजराइल लंबे समय से सीरिया में तुर्किए के बढ़ते सैन्य और राजनीतिक प्रभाव को लेकर चिंतित रहा है। इसी कारण उसकी नजर सीरिया में तुर्किए की मौजूदगी के साथ नई सीरियाई सरकार की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की कोशिशों पर भी बनी हुई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़