Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
18 Aug, 2026

ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट, अमेरिकी और एशियाई बाजारों में दिखा मंदी का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली का भारी दबाव देखा जा रहा है।

नई दिल्ली, 18 अगस्त।

ग्लोबल मार्केट से मंदी के गहरे संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार बीते सत्र में मंदी के साथ थमे, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी सुस्त रुख दिखा रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पूरे समय बिकवाली हावी रही और एशियाई देशों के सूचकांकों पर भी दबाव साफ़ देखा जा रहा है।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और महंगाई के डर से अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड लगातार ऊपर जा रही है। इसी के चलते वॉल स्ट्रीट के सभी सूचकांक दबाव में रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत टूटकर 7,745.06 पर बंद हुआ। नैस्डेक भी 0.32 प्रतिशत की गिरावट लेकर 26,644.91 पर सिमटा। उधर डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.09 प्रतिशत फिसलकर 53,410.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोप के बाजारों में भी लगातार बिकवाली का दौर जारी रहा। एफटीएसई 0.28 प्रतिशत घटकर 10,720.30 पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,579.60 पर रुका। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.39 प्रतिशत यानी 101.70 अंक नीचे फिसलकर 26,338.61 के स्तर पर आ गया।

एशियाई बाजारों का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहाँ ज्यादातर जगहों पर मंदी छाई हुई है। एशिया के नौ में से आठ प्रमुख बाजार लाल निशान में हैं और केवल एक में ही तेजी है। यहाँ सिर्फ इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.18 प्रतिशत उछलकर 6,477.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी तरफ़, गिफ्ट निफ्टी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,244.50 पर ट्रेड कर रहा है। हैंग सेंग 0.72 प्रतिशत टूटकर 25,271 पर आ गया है। निक्केई में भारी मंदी है और यह 1.87 प्रतिशत गिरकर 67,925 पर पहुँच गया है। स्ट्रेट्स टाइम्स भी 1.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,698.91 पर है। ताइवान वेटेड 1.01 प्रतिशत गिरकर 45,393.29 पर आ गया है। कोस्पी 0.58 प्रतिशत लुढ़ककर 6,937.21 पर, शंघाई कंपोजिट 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,966.99 पर और सेट कंपोजिट 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,625.04 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़