Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
18 Aug, 2026

भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर

घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई और शुरुआती एक घंटे के भीतर ही सेंसेक्स व निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान पर आ गए।

नई दिल्ली, 18 अगस्त।

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत सुस्त रुख के साथ हुई। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद दोनों प्रमुख सूचकांक बिकवाली की चपेट में आ गए और शुरुआती एक घंटे के भीतर सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत तथा निफ्टी 0.32 प्रतिशत की गिरावट पर आ गए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 309.19 अंक यानी 0.40 प्रतिशत फिसलकर 77,418.97 के स्तर पर खुला। हालांकि खरीदारों के समर्थन से यह कुछ देर के लिए संभला और 77,575.21 तक पहुँचा, मगर भारी बिकवाली के चलते सुबह 10:15 बजे तक यह 346.56 अंक लुढ़ककर 77,381.60 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।

इसी तरह नेशनल एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 63.80 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,223.85 से शुरुआत की। शुरुआती दौर में कुछ सुधार के बाद इस पर भी दबाव हावी हुआ और सुबह 10:15 बजे तक यह 77.15 अंक यानी 0.32 प्रतिशत टूटकर 24,210.50 के स्तर पर आ गया।

अब तक के कारोबार में कुल 2,821 शेयरों में सक्रिय ट्रेडिंग दर्ज की गई। इनमें से 1,303 शेयर लाभ कमाकर हरे निशान पर रहे, जबकि 1,518 शेयर नुकसान झेलते हुए लाल निशान पर पहुँच गए। सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में लिवाली दिखी और 21 पर बिकवाली का दबाव रहा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 हरे निशान तथा 28 लाल निशान में कारोबार करते पाए गए।

सुबह सवा दस बजे के बाद दिग्गज कंपनियों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल, अदानी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.20 प्रतिशत से 0.74 प्रतिशत की मजबूती पर रहे। इसके विपरीत इंफोसिस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, विप्रो और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 1.69 प्रतिशत से 1.23 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए।

इससे पहले बीते सोमवार को सेंसेक्स 281.09 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,728.16 के स्तर पर थमा था। वहीं निफ्टी ने 78.35 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की मंदी के साथ 24,287.65 के स्तर पर अपने कारोबार का समापन किया था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़