Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दक्षिण एशिया
18 Aug, 2026

बांग्लादेश में परीक्षा पेपर लीक का मामला, बीपीएससी अधिकारी जेल भेजा गया

बांग्लादेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के पुराने पेपर लीक मामले में आरोपी प्रोग्रामर कौशिक देबनाथ की जमानत खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

ढाका, 18 अगस्त।

बांग्लादेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के पुराने प्रश्नपत्र लीक मामले में जिम्मेदार अधिकारी को जेल भेज दिया गया है। आयोग के प्रोग्रामर कौशिक देबनाथ ने सोमवार को ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

कौशिक ने ढाका मेट्रोपॉलिटन सेशंस जज मो. शाहजहां कबीर की अदालत में सरेंडर कर जमानत मांगी थी। उनके वकील ने दलील दी कि प्राथमिकी और आरोपपत्र में लगाए गए आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी और कौशिक को जेल भेजने का आदेश दिया।

कौशिक को सात जुलाई को उच्च न्यायालय से छह सप्ताह की जमानत मिली थी। अदालत ने उन्हें निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्होंने सोमवार को अदालत में सरेंडर किया।

इस मामले में सीआईडी के उपनिरीक्षक निप्पॉन चंद्र चंदा ने आठ जुलाई 2024 को पलटन मॉडल थाने में बांग्लादेश लोक सेवा आयोग अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में 31 लोगों को नामजद किया गया था और 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था।

जांच पूरी होने के बाद सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमन कुमार साहा ने 18 मई को 55 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें कथित प्रश्नपत्र लीक गिरोह के सरगना आबेद अली का नाम भी शामिल किया गया।

आरोपपत्र के मुताबिक, गिरोह परीक्षा से पहले चयनित उम्मीदवारों तक प्रश्नपत्र और उसके उत्तर पहुंचाता था। इसके बदले उम्मीदवारों से पहले ही बड़ी रकम वसूल किए जाने का आरोप है।

जांच में यह भी सामने आया कि प्रश्नपत्र लीक करने वाला यह नेटवर्क बांग्लादेश के कई जिलों में सक्रिय था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़