जम्मू, 18 अगस्त।
जम्मू नगर निगम के आयुक्त और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देवांश यादव ने हाल ही में बनकर तैयार हुए तवी वंडरलैंड पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की वर्तमान व्यवस्थाओं और कामकाज के तौर-तरीकों का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जनसुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सैर करने आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने पार्क के सुचारू संचालन, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।
इस मौके पर आयुक्त ने आम नागरिकों से भी यह अपील की कि वे इस सार्वजनिक धरोहर को साफ-सुथरा रखने में अपना पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि शहर की खूबसूरती और परिसर की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक का भी नैतिक कर्तव्य है।















