Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
19 Aug, 2026

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथों में

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के बाद 33 में से 12 जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों को मिली है, जिनमें तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर बनाया गया है।

रायपुर, 19 अगस्त।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में महिला सशक्तिकरण का असर जिला प्रशासन में भी नजर आ रहा है। 18 अगस्त को हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के 33 जिलों में से 12 जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों के हाथों में है। महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपकर प्रशासनिक नेतृत्व में उनकी भागीदारी को मजबूत किया गया है।

तबादला सूची में भी कई महिला अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी जयश्री जैन को सक्ती का कलेक्टर बनाया गया है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर तुलिका प्रजापति को कबीरधाम की जिम्मेदारी मिली है। खेल-युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

प्रदेश के 12 जिलों में महिला आईएएस अधिकारी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इनमें कोंडागांव- नूपुर राशि पन्ना, बेमेतरा- प्रतिष्ठा ममगई, नारायणपुर- नम्रता जैन, बालोद- दिव्या मिश्रा, सूरजपुर- रेना जमील, सक्ती- जयश्री जैन, कबीरधाम- तुलिका प्रजापति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी- तनुजा सलाम, सारंगढ़-बिलाईगढ़- पद्मिनी भोई साहू, बलरामपुर-रामानुजगंज- चंदन संजय त्रिपाठी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- संतंन देवी जांगड़े और कोरिया- रोक्तिमा यादव शामिल हैं।

जिले में शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारने में कलेक्टर की अहम भूमिका होती है। विकास कार्यों की निगरानी, जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में कलेक्टर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।

इन पदों पर बड़ी संख्या में महिला आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति को प्रशासनिक नेतृत्व में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ निर्णय लेने और नेतृत्व करने के अवसर देने पर भी जोर दे रही है। 33 में से 12 जिलों की कमान महिलाओं के हाथों में होना प्रदेश के बदलते प्रशासनिक परिदृश्य को दर्शाता है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़