नोएडा, 19 अगस्त।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा शहर से दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं जहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने मानसिक तनाव के चलते अपने घरों में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।
दादरी और सेक्टर 39 इलाके में हुई इन खुदकुशी की वारदातों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
इसी तरह बिसरख व अन्य क्षेत्र में भी दो अलग-अलग मामलों में दो अन्य व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की दुखद खबर सामने आई है, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन सभी मामलों में शवों को सुरक्षित अस्पताल भेज दिया गया है और विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।














