Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
19 Aug, 2026

अजमेर में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, एक लाख नकद भी बरामद

अजमेर के नागौला में पुलिस ने आई-20 कार से अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक लाख रुपये बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

अजमेर, 19 अगस्त।

भिनाय थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नागौला क्षेत्र में एक आई-20 कार को रोककर उसमें सवार दोनों युवकों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से देशी पिस्टल, एक मैगजीन लगी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस टीम नागौला क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध आई-20 कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में अवैध हथियार और कारतूस मिलने पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जितेंद्र सिंह, निवासी खोलपुरा, थाना कोटड़ी और भैरू सिंह, निवासी देवरिया, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस और नकदी को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में हेड कांस्टेबल नवल सिंह, कांस्टेबल ओम सिंह और कांस्टेबल सुरेश की विशेष भूमिका रही। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़