Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
19 Aug, 2026

अतीत नहीं, उपलब्धियों से पहचान बनाएं केयर लीवर्स: मंत्री भूरिया

मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि केयर लीवर्स को शिक्षा, कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर देकर उनके भविष्य को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

भोपाल, 19 अगस्त।

मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि बाल देखरेख संस्थाओं से बाहर आने वाले बच्चे और केयर लीवर्स अपने अतीत से नहीं, बल्कि अपने संकल्प, मेहनत और उपलब्धियों से अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि संरक्षण व्यवस्था से बाहर निकलने के बाद कोई भी बच्चा खुद को अकेला महसूस न करे। उसे शिक्षा, कौशल, रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के पर्याप्त अवसर मिलें, ताकि वह समाज की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ सके।

मंत्री भूरिया बुधवार को भोपाल के राज्य होटल प्रबंधन संस्थान में मिशन वात्सल्य के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग और कैटलिस्ट्स फॉर सोशल एक्शन के सहयोग से आयोजित बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों तथा केयर लीवर्स की राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि संघर्ष कितना भी कठिन क्यों न हो, सफलता उससे बड़ी हो सकती है।

मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के कई केयर लीवर्स अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रदेश के साथ देश-विदेश में भी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना की वर्दी में अपने बच्चों को देखकर गर्व महसूस होता है। ऐसे युवाओं की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिल जाए तो परिस्थितियां सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनतीं।

युवाओं से कहा- नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

निर्मला भूरिया ने युवाओं से एकजुट रहकर एक-दूसरे की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस युवा को रोजगार मिलता है, उसे अपने साथियों को भी आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। रोजगार हासिल करना अच्छी उपलब्धि है, लेकिन इससे बड़ा लक्ष्य खुद इस स्थिति में पहुंचना है कि दूसरे लोगों को भी रोजगार दिया जा सके।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का विस्तार

मंत्री भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के जरिए बाल देखरेख संस्थाओं से बाहर निकलने वाले बच्चों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। योजना को सरल बनाने और उसका दायरा बढ़ाने पर काम किया जा रहा है, ताकि अधिक बच्चे और युवा इसका लाभ ले सकें।

उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर जीवन के लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास है। मिशन वात्सल्य के तहत सरकार की प्रतिबद्धता है कि बच्चों को केवल संरक्षण नहीं, बल्कि सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भर बनने का पूरा अधिकार मिले।

सफल केयर लीवर्स ने साझा किए अनुभव

कार्यशाला के दौरान बच्चों और केयर लीवर्स ने कैरियर, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार और जीवन कौशल से जुड़े विषयों पर मंत्री से संवाद किया। इस दौरान बाल देखरेख संस्थाओं से निकलकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान भी किया गया।

सफल केयर लीवर्स ने अपने संघर्ष से सफलता तक की यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शुरुआती परिस्थितियां किसी के भविष्य को तय नहीं करतीं। मेहनत, आत्मविश्वास और सही अवसर मिलने पर सफलता की नई राह बनाई जा सकती है। उनके अनुभवों ने मौजूद बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सफलता की कहानियों पर पुस्तक का विमोचन

कार्यशाला में केयर लीवर्स की उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया गया। मंत्री भूरिया ने कहा कि यह पुस्तक केवल सफल युवाओं की कहानियों का संग्रह नहीं है, बल्कि इनके पीछे छिपे संघर्ष, मेहनत और लक्ष्य हासिल करने के दृढ़ संकल्प को भी सामने लाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन युवाओं की उपलब्धियां दूसरे बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।

बच्चों के हुनर को बाजार से जोड़ने पर जोर

कार्यशाला में बच्चों द्वारा तैयार जूट बैग, कलाकृतियों और अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मंत्री ने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि इन उत्पादों को बाजार से जोड़ने के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर भी उपलब्ध कराने चाहिए।

उन्होंने कहा कि केवल कौशल प्रशिक्षण देना पर्याप्त नहीं है। बच्चों की प्रतिभा को बाजार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास जरूरी हैं। कार्यशाला में औद्योगिक प्रतिष्ठानों और विभिन्न संस्थाओं के साथ इंटर्नशिप तथा रोजगार के अवसरों पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कैरियर मार्गदर्शन, भविष्य की कार्ययोजना, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक जरूरतों पर जानकारी दी।

आफ्टर केयर सेवाओं में समन्वय की सराहना

मंत्री भूरिया ने आफ्टर केयर सेवाओं के क्षेत्र में कैटलिस्ट्स फॉर सोशल एक्शन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग और संस्था के बीच बेहतर समन्वय से केयर लीवर्स के लिए नए अवसर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने संस्था की सीईओ स्मिता शेट्टी, कार्यकारी निदेशक श्वेता मोदी सहित पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि विभागीय दौरों के दौरान वह केयर लीवर्स से संवाद करती हैं और उनमें आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य हासिल करने की ऊर्जा देखकर प्रसन्नता होती है।

युवाओं के भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मंत्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में हर बच्चे की सुरक्षा, हर युवा का सशक्तीकरण और सभी नागरिकों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना शामिल है। मध्य प्रदेश सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से केयर लीवर्स के मार्गदर्शन, सहयोग और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला महज एक आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में जिम्मेदारी निभाने का ठोस प्रयास है। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को सीमित न करने, निरंतर प्रयास करते रहने और आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने देने का आह्वान किया।

महिला एवं बाल विकास आयुक्त निधि निवेदिता ने कहा कि आफ्टर केयर केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है। यह युवाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाने की निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि बाल देखरेख संस्थाओं से बाहर आने वाले युवाओं को शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल के क्षेत्र में लगातार सहयोग मिलना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि केयर लीवर्स की सफलता की कहानियां दूसरे बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। बच्चों को संरक्षण देने के साथ उन्हें निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर देना विभाग की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में संस्था की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के दीपेश चौकसे ने केयर लीवर बच्चों से संबंधित जानकारी साझा की।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़