Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
19 Aug, 2026

मानसूनी बारिश से निखरा बांधवगढ़, बफर जोन में बढ़ा सैलानियों का उत्साह

मानसूनी बारिश के बाद बांधवगढ़ के बफर जोन में हरियाली और वन्यजीवों की बढ़ी गतिविधियों ने पर्यटकों को आकर्षित किया है।

भोपाल, 19 अगस्त।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक नजारा मानसूनी बारिश के बाद और अधिक आकर्षक हो गया है। बारिश से जंगलों में चारों ओर हरियाली छा गई है। झरनों में पानी की कलकल, जल संरचनाओं में बढ़ा जलस्तर और सुहावने मौसम के बीच वन्यजीवों की बढ़ी गतिविधियों ने यहां आने वाले पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा दिया है।

मानसून के दौरान बांधवगढ़ का कोर क्षेत्र पर्यटकों के लिए बंद है, लेकिन बफर जोन की हरियाली पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए लगातार आकर्षित कर रही है। बफर क्षेत्र में सफारी को लेकर सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक 47 दिनों के दौरान 400 से अधिक सफारी फेरे हुए। इस अवधि में दो हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। बफर जोन में पर्यटन गतिविधियों से विभाग को 5.50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। सफारी बढ़ने से जिप्सी संचालकों, गाइड और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में भी इजाफा हुआ है।

बाघ और तेंदुए ने बढ़ाया सफारी का रोमांच

मानसून के दौरान बांधवगढ़ के धमोखर और पनपथा बफर क्षेत्रों में घूमने पहुंचे पर्यटकों को बाघों का दीदार हुआ। इसके अलावा तेंदुआ, गौर, हाथी, चीतल, सांभर, बार्किंग डियर और नीलगाय जैसे वन्यजीवों की मौजूदगी ने जंगल सफारी का रोमांच और बढ़ा दिया।

धमोखर बफर क्षेत्र पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बाघिन के साथ उसके शावकों की गतिविधियां सैलानियों के लिए अतिरिक्त आकर्षण बनी हुई हैं। घने जंगल में शावकों और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही मानसून सफारी के अनुभव को यादगार बना रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर भी पहुंचे बड़ी संख्या में सैलानी

वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मानसून अवधि में एक जुलाई से 30 सितंबर तक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कोर क्षेत्र बंद रहता है। इसके बावजूद बफर जोन पर्यटकों को प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर दे रहा है।

स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की छुट्टियों के दौरान 29 सफारी वाहनों से 161 पर्यटक दल बफर क्षेत्र में पहुंचे। इससे करीब 40 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके बाद 16 अगस्त को भी 24 सफारी वाहनों के माध्यम से 111 पर्यटक दलों ने बफर जोन की जंगल सफारी की।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़