Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
20 Aug, 2026

दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की दबिश, दस्तावेजों की जांच

दुर्ग में ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारियों सजल जैन और विश्वास गुप्ता के घरों व दुकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की है।

रायपुर, 20 अगस्त।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार को रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक टीम ने रियल एस्टेट कारोबारी सजल जैन और विश्वास गुप्ता के घरों के साथ उनकी दुकानों पर भी जांच शुरू की है।

ईडी की टीम दुर्ग के जैन गली स्थित आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब तीन वाहनों से पहुंची टीम में 12 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ जवानों की तैनाती भी की गई है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े दस्तावेजों और जांच के दौरान सामने आई जानकारियों के आधार पर ईडी की कार्रवाई रियल एस्टेट कारोबारियों तक पहुंची है। इसी आधार पर जांच टीम संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। फिलहाल ईडी की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने गुरुवार को कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और कार्यालय सहित चार ठिकानों पर भी छापामारी की है। इसके अलावा रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर भी कार्रवाई की गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़