नौशेरा, 20 अगस्त।
राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में गुरुवार को नदी से एक अज्ञात शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, ठेकेदारी के काम में जुटे कुछ स्थानीय लोगों की नजर नदी में तैर रहे शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम एसडीआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने नदी से शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया।
अधिकारी के मुताबिक शव काफी सड़ चुका है, जिसके कारण उसकी पहचान करने में परेशानी हो रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।














