Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
20 Aug, 2026

कालियासोत डैम क्षेत्र से हटेंगी ट्रांसमिशन लाइनें, सुरक्षित होगी भोपाल की बिजली आपूर्ति

कालियासोत डैम के जलभराव क्षेत्र से 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों और करीब 12 टावरों को नए मार्ग पर स्थानांतरित कर भोपाल की बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जा रहा है।

भोपाल, 20 अगस्त।

राजधानी की बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी कालियासोत डैम के जलभराव क्षेत्र से गुजर रही महत्वपूर्ण 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों और टावरों को नए मार्ग पर स्थानांतरित कर रही है। करीब तीन से चार दशक पुराने इस क्षेत्र में मानसून के दौरान डैम के बैकवॉटर से घिर जाने के कारण लाइनों के रखरखाव और आपातकालीन मरम्मत में लगातार कठिनाइयां आती रही हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को बताया कि कालियासोत डैम के बैकवॉटर क्षेत्र से गुजरने वाली 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनें एमएसीटी-लाइन-इन-लाइन-आउट, एमएसीटी-मंडीदीप और एमएसीटी-अमरावत खुर्द के प्रभावित हिस्सों को नए मार्ग पर शिफ्ट किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में करीब 12 ट्रांसमिशन टावरों को भी दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा।

जलभराव में रखरखाव करना था मुश्किल

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि जलभराव के दौरान कई टावरों तक सड़क से पहुंचना संभव नहीं हो पाता था। ऐसे में निरीक्षण, रखरखाव और बिजली संबंधी खराबी दूर करने के लिए तकनीकी दलों को नाव का सहारा लेना पड़ता था। मानसून में यह चुनौती और बढ़ जाती थी।

नई व्यवस्था के बाद सभी संबंधित ट्रांसमिशन संरचनाओं तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इससे रखरखाव कार्य तेजी से होंगे और बिजली आपूर्ति में किसी तरह की समस्या आने पर उसे दूर कर विद्युत बहाली का समय भी कम किया जा सकेगा।

राजधानी की बिजली व्यवस्था को मिलेगा स्थायी लाभ

मंत्री तोमर ने कहा कि यह परियोजना केवल ट्रांसमिशन लाइनों को स्थानांतरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भोपाल की महत्वपूर्ण शहरी विद्युत पारेषण व्यवस्था को लंबे समय तक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाए रखने की दिशा में अहम कदम है।

उन्होंने कहा कि इन ट्रांसमिशन लाइनों से राजधानी के बड़े हिस्से में बिजली की आपूर्ति होती है। ऐसे में इन्हें जलभराव वाले क्षेत्र से बाहर करने पर व्यवस्था की परिचालन सुरक्षा बढ़ेगी और रखरखाव संबंधी कार्य अधिक प्रभावी तरीके से किए जा सकेंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़