Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
20 Aug, 2026

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, शुक्रवार को लेंगे शपथ

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने राष्ट्रपति चुनाव में 255 वोट हासिल कर ओली अहमद को हराया और अब 21 अगस्त को बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

ढाका, 20 अगस्त।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर गुरुवार को देश के 23वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन के प्रत्याशी कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को बड़े अंतर से हराया। मिर्जा फखरुल इस्लाम को 255 वोट, जबकि ओली अहमद को 88 मत मिले।

सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की जानकारी के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी एएमएम नासिर उद्दीन ने संसद कक्ष में मतदान समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित किया। कुल 349 पंजीकृत मतदाताओं के लिए 349 मतपत्र जारी किए गए थे और इनमें से 343 का इस्तेमाल हुआ। छह सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को 255 और ओली अहमद को 88 वोट प्राप्त हुए।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला। सांसदों ने खुले मतपत्र के जरिए देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव किया। मतदान शुरू होने पर कार्यवाहक राष्ट्रपति हफीज उद्दीन अहमद और कार्यवाहक स्पीकर बैरिस्टर कैसर कमाल ने दोपहर 2:10 बजे मतदान किया। प्रधानमंत्री तारिक रहमान और मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने 2:11 बजे अपना वोट डाला।

मतदान शुरू होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त नासिर उद्दीन ने राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और सांसदों को मतदान की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने मतपत्र को मतपेटी में डालने की प्रक्रिया भी बताई। बांग्लादेश की 350 सदस्यीय संसद में एक सीट खाली होने के कारण राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 349 सांसद मतदाता थे।

चुनाव परिणाम आने के बाद बीएनपी ने बताया कि मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर 21 अगस्त, शुक्रवार की शाम बंगभवन में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए इससे पहले आखिरी बार सीधा मुकाबला 8 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उस चुनाव में बीएनपी के अब्दुर रहमान बिस्वास ने अवामी लीग के बदरुल हैदर चौधरी को हराकर देश के 11वें राष्ट्रपति का पद संभाला था। उन्हें 172 वोट मिले थे, जबकि बदरुल हैदर चौधरी को 92 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद हुए राष्ट्रपति चुनावों में मतदान की जरूरत नहीं पड़ी और हर बार एक ही उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होता रहा।

मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 24 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद स्पीकर हफीज उद्दीन अहमद ने कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली। संविधान के अनुच्छेद 123(2) के तहत राष्ट्रपति पद इस्तीफे के कारण रिक्त होने पर 90 दिनों के भीतर नए राष्ट्रपति के चुनाव कराना अनिवार्य है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़