Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
20 Aug, 2026

अनूपपुर में तीन दिन से लापता अधेड़ का तालाब में मिला शव, डूबने की आशंका

अनूपपुर के गूझी गांव में तीन दिन से लापता 46 वर्षीय चंदू बैगा का शव तालाब में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अनूपपुर, 20 अगस्त।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैहार अंतर्गत गूझी गांव में तीन दिन से लापता 46 वर्षीय व्यक्ति का शव गुरुवार को तालाब में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद जैतहरी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

ग्राम बैहार निवासी चंदू बैगा पुत्र बैसाखू बैगा 17 अगस्त से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने गूझी गांव के तालाब के पानी में शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जैतहरी अस्पताल भेज दिया।

ग्राम पंचायत के सरपंच सम्भर बैगा के अनुसार चंदू बैगा पड़ोसी गूझी गांव में स्थित अपने खेत की ओर गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने करीब दो दिन तक आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

तालाब में शव मिलने के बाद प्रारंभिक तौर पर डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़