श्रीनगर, 20 अगस्त।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के कर्मचारियों ने गुरुवार को विधानसभा परिसर के भीतर एक उच्च पदस्थ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति से जुड़े आदेश के विरोध में कड़ा रुक अपनाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने तीखे स्वर में नारेबाजी करते हुए कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी यह प्रतिनियुक्ति का फैसला विधानसभा सचिवालय के स्थापित नियमों और तय प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बिल्कुल विपरीत है।
कर्मचारियों ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से इस मनमाने आदेश पर तत्काल प्रभाव से पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की पुरजोर मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई, तो वे अपना विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रखेंगे।














