Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
20 Aug, 2026

ब्यावरा में छात्राओं को नैतिक शिक्षा से सशक्त बनने का संदेश, 22 अगस्त को अंतिम चरण

उठो युवा जागो अभियान के दूसरे चरण में ब्यावरा की छात्राओं को नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक ज्ञान, सकारात्मक सोच और आत्मसम्मान के महत्व की जानकारी दी गई।

राजगढ़, 20 अगस्त।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में उठो युवा जागो अभियान के तहत चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम का गुरुवार को दूसरा चरण आयोजित हुआ। सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल और शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को नैतिक शिक्षा के जरिए सशक्त बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का विषय ‘नैतिक शिक्षा से सशक्त नारी’ रखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। माउंट आबू से आए राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहा कि आज की छात्राएं ही भविष्य की महिलाएं हैं। उन्हें नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान से मजबूत किया जाए तो वे परिवार, समाज और राष्ट्र की सुदृढ़ आधारशिला बन सकती हैं।

उन्होंने कहा कि महिला परिवार की धुरी होने के साथ समाज की महत्वपूर्ण इकाई भी है। मां बच्चे की पहली गुरु होती है। ऐसे में यदि मां शिक्षित, गुणवान, चरित्रवान और आत्मसम्मान से परिपूर्ण होगी तो उसके संस्कारों का असर बच्चों के व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा।

राजयोगी भगवान भाई ने कहा कि राजयोग के अभ्यास से तनाव को कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिलती है। उन्होंने आधुनिक जीवन में बढ़ती रूढ़ियों, कुरीतियों, नशे और दिखावे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों की कमी समाज को पतन की दिशा में ले जाती है। नारी के जागरूक होने से समाज में भी जागरूकता आएगी।

विद्यालय की प्राचार्य सीमा त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने के लिए छात्राओं में नैतिक मूल्यों के साथ सकारात्मक सोच विकसित करना जरूरी है। रामबगस दांगी ने भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए नैतिकता को जीवन का आधार बताया।

स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की प्रभारी बीके लक्ष्मी दीदी ने छात्राओं से अपनी क्षमताओं को पहचानने और विचारों में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में बीके भगवान भाई ने विद्यार्थियों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम में बीके सुमित्रा दीदी, शिक्षिका किरण अग्रवाल सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। अभियान का तीसरा और अंतिम चरण 22 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़