Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
21 Aug, 2026

अमृतसर के सीमावर्ती गांव में धमाका, घर पर हमले में तीन घायल

अमृतसर के सीमा से सटे गांव जट्टा में घर पर हुए धमाके में तीन लोग घायल हुए हैं, पुलिस और सेना मामले की जांच कर रही है।

चंडीगढ़, 21 अगस्त।

पंजाब के अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव जट्टा में एक घर पर हुए धमाके की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और सेना ने पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती गांव जट्टा में गुरुवार रात बाइक सवार दो लोगों ने एक घर को निशाना बनाया। धमाके के बाद घर के शीशे टूट गए और परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह अपने भाई को खाना देने के लिए घर आया था। इसी दौरान कपड़े से चेहरा ढके दो लोग बाइक से वहां पहुंचे और घर की ओर कुछ फेंककर फरार हो गए। धमाके से घर और बाहर खड़ी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।

घटना की सूचना मिलने के बाद सेना और पंजाब पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान घटनास्थल से विस्फोटक के टुकड़े और अन्य सामग्री जुटाई गई। हालांकि पुलिस और सेना की ओर से अभी तक हमले में ग्रेनेड के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सुरक्षा एजेंसियां जुटीं जांच में

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की ओर से मामले को सामने लाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

अकाली नेता जौध सिंह समरा ने कहा कि सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव में ऐसी घटना होना और पुलिस के पहुंचने में देरी कई सवाल खड़े करता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

एसपी ग्रामीण रमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद धमाके की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़