Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
21 Aug, 2026

सिख कैदियों की रिहाई की मांग पर पंजाब बंद, कई शहरों में प्रदर्शन और जाम

सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर हुए पंजाब बंद में कई जिलों में बाजार बंद रहे और प्रदर्शनकारियों ने रोष मार्च व चक्का जाम किया।

चंडीगढ़, 21 अगस्त।

देशभर की जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से बुलाए गए पंजाब बंद को शुक्रवार को राज्य में मिला-जुला समर्थन मिला। कई इलाकों में बाजार कई घंटे तक बंद रहे, वहीं उद्योगों और सरकारी कार्यालयों में सामान्य कामकाज जारी रहा।

बंद के दौरान पंजाब के कई जिलों में निजी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई क्षेत्रों में बंद का असर देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर मोर्चा समर्थकों ने रोष मार्च निकाले और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

कई शहरों में प्रदर्शन और रास्ते प्रभावित

खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता बंद किया। इस दौरान ड्यूटी पर जाने वाले लोगों के साथ प्रदर्शनकारियों की बहस भी हुई। मोहाली में निहंगों ने एक पिज्जा शॉप बंद कराई। अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में भी कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने खुली दुकानों को बंद कराया, जिससे कुछ क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बनी।

फरीदकोट में प्रदर्शनकारियों ने आप विधायक डिंपी ढिल्लों की बस को रोक दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को वापस बस स्टैंड भेजा गया। अमृतसर और मोहाली में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस की स्थिति बनी।

जालंधर के मकसूदां क्षेत्र में रास्ता रोकने को लेकर प्रदर्शनकारियों और एक कार सवार के बीच विवाद हो गया। कार सवार ने अस्पताल जाने की बात कहते हुए अपनी पत्नी के डायलिसिस से संबंधित जानकारी दी, लेकिन विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक व्यक्ति ने बरछे से हमला करने का प्रयास किया।

अमृतसर और लुधियाना में बंद का असर

अमृतसर में गोल्डन गेट से हॉल गेट और अन्य प्रमुख बाजार बंद रहे। दरबार साहिब के आसपास के बाजारों पर भी बंद का असर दिखाई दिया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बंद के समर्थन में अपने कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रखे।

लुधियाना में अधिकतर बाजार बंद रहे। चौड़ा बाजार में कुछ दुकानें खुलने पर पुलिस ने उन्हें बंद कराया। प्रदर्शनकारियों ने लाडोवाल टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। दुगरी क्षेत्र में भी चक्का जाम किया गया।

चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे को दोपहर तक बंद रखा गया। खरड़ मार्ग बाधित होने से हिमाचल, जम्मू और पंजाब से आने वाली बसें प्रभावित हुईं। प्रदर्शनकारियों ने केवल आपातकालीन वाहनों को आगे जाने दिया।

वहीं पठानकोट में बंद का ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया। मुख्य बाजार सामान्य रूप से खुले रहे, हालांकि कुछ स्कूल बंद रहे। लदपालवां टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा।

आनंदपुर साहिब, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर सहित कई स्थानों पर रोष मार्च निकाले गए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से उन सिख कैदियों की रिहाई की मांग की, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़