Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
21 Aug, 2026

रायसेन में कलेक्टर ने खाद गोदाम, तहसील कार्यालय और स्कूल का किया निरीक्षण

रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सुल्तानगंज में खाद गोदाम, तहसील कार्यालय और स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए।

रायसेन, 21 अगस्त।

रायसेन जिले में शुक्रवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के साथ सुल्तानगंज कृषक सहकारी संस्था के खाद गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद भंडारण और वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गोदाम में रखे उर्वरकों के स्टॉक का जायजा लिया और उपलब्ध मात्रा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाए और वितरण व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। साथ ही खाद आवंटन और वितरण का रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से खाद की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया, प्रतीक्षा समय और संस्था में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि कृषि सीजन में किसानों को खाद और अन्य कृषि सामग्री के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को उर्वरक की उपलब्धता और स्टॉक की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

नवनिर्मित तहसील कार्यालय का निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सुल्तानगंज में बने नए तहसील कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया और तहसीलदार से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व मामलों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का तय समय सीमा में निराकरण किया जाए और पारित आदेशों का पालन भी सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।

स्कूल पहुंचकर छात्राओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखंड के सुल्तानपुर कलस्टर में आयोजित शिविर के दौरान कलेक्टर ने एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया।

उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन और शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्राओं को नियमित स्कूल आने और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। कलेक्टर ने प्राचार्य और शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखें और छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़