Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
21 Aug, 2026

भोपाल के सरकारी स्कूल में मिला ताला, निरीक्षण में शिक्षक-बच्चे नदारद

भोपाल के परवलिया सानी प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान ताला लगा मिला और बच्चे व शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल, 21 अगस्त।

भोपाल के अरवलिया पंचायत क्षेत्र स्थित परवलिया सानी प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति सभापति मोहनसिंह जाट जब दोपहर 2.35 बजे स्कूल पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। स्कूल परिसर में न बच्चे मौजूद थे और न ही शिक्षक दिखाई दिए।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष जाट ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगातार स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए उन्होंने अचानक स्कूल का निरीक्षण किया। मौके पर स्कूल बंद मिलने के बाद कुछ समय बाद एक शिक्षक वहां पहुंचे, जिनसे स्कूल बंद होने को लेकर जानकारी ली गई।

जाट के अनुसार, स्कूल बंद होने का निर्धारित समय दोपहर 2.25 बजे बताया गया था, लेकिन निरीक्षण के समय 2.35 बजे तक स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।

शिक्षक पर लगाया नशे में होने का आरोप

निरीक्षण के दौरान पहुंचे एक शिक्षक पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने नशे की हालत में होने का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षक को मौके पर फटकार लगाते हुए मेडिकल जांच कराने की बात कही।

जाट ने कहा कि यदि जांच में उनका आरोप गलत साबित होता है तो वह अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। हालांकि, मौके पर शिक्षक से इस आरोप को लेकर विस्तृत बातचीत नहीं हो सकी। मामले में अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्रामीणों ने बताई स्कूल की समस्याएं

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल की व्यवस्थाओं और अन्य समस्याओं से जिला पंचायत उपाध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

जाट ने कहा कि शिक्षकों की अनुपस्थिति और निर्धारित समय से पहले स्कूल बंद होने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़