Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
21 Aug, 2026

जबलपुर में बिजली के तारों में लगी आग, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

जबलपुर के ओमकार नगर में विद्युत केबलों में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने सुरक्षा के लिए घर खाली कर दिए।

जबलपुर, 21 अगस्त।

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित ओमकार नगर के वार्ड क्रमांक 74 में शुक्रवार शाम विद्युत केबलों में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। आग तेजी से फैलने के कारण लोगों में दहशत फैल गई और कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, इलाके में करीब एक दर्जन से अधिक मकानों के सामने बिजली की केबलें ऊंचाई पर अव्यवस्थित तरीके से फैली हुई थीं। इसी दौरान अचानक इन केबलों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बिजली के पोल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग के कारण नीचे बिछी करीब 100 मीटर से अधिक लंबी विद्युत केबल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। लपटें और धुएं का गुबार देखकर घरों के अंदर मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल आए। समय रहते लोगों के बाहर आ जाने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद इलाके में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली की केबलें लंबे समय से जर्जर और अव्यवस्थित स्थिति में हैं।

रहवासियों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है, लेकिन विभाग की ओर से समय पर रखरखाव और जांच नहीं की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में लगे बिजली के तारों और पोल की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जर्जर और बेतरतीब तरीके से फैली केबलों को व्यवस्थित करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़