Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
21 Aug, 2026

दवा घोटाला केस में राजीव रंगीला की जमानत पर फैसला 25 अगस्त को

दिल्ली दवा घोटाला मामले में आरोपी राजीव रंगीला की अग्रिम जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

नई दिल्ली, 21 अगस्त।

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली दवा घोटाला मामले में आरोपित राजीव रंगीला की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। स्पेशल जज विद्या प्रकाश ने कहा है कि इस याचिका पर फैसला 25 अगस्त को सुनाया जाएगा।

सुनवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) की ओर से पेश वकील कुमार संजय ने राजीव रंगीला की अग्रिम जमानत का विरोध किया। उन्होंने अदालत में कहा कि आगे की जांच के लिए आरोपित की जरूरत है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है।

एसीबी की ओर से कहा गया कि राजीव रंगीला को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। आरोप लगाया गया कि रंगीला ने अधिक कीमतों पर सामानों की आपूर्ति की और वह मेडिकल उपकरणों का निर्माण भी नहीं करता था, जो टेंडर की मुख्य शर्तों में शामिल था।

जांच एजेंसी के अनुसार, रंगीला ने करीब 100 बैंक खातों में अपने रिश्तेदारों को पैसे भेजे थे।

इससे पहले 18 अगस्त को अदालत ने दिल्ली स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्व महानिदेशक डॉ. वत्सला अग्रवाल को चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। वहीं, 17 अगस्त को मामले के आरोपित डॉ. विनोद कुमार रंगा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

दोनों आरोपितों को एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। इन पर दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में करीब 700 करोड़ रुपये की गड़बड़ी से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई है।

मामले में एंटी करप्शन ब्रांच ने सतर्कता निदेशालय की शिकायत के आधार पर 2 जून को एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में दवाओं, सर्जिकल सामग्री और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में लगभग 700 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।

एफआईआर के अनुसार, इस कथित गड़बड़ी में दिल्ली स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय और दिल्ली सरकार की केंद्रीय खरीद एजेंसी की भूमिका बताई गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़