Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
21 Aug, 2026

मध्य प्रदेश जेल विभाग की अनूठी पहल, मानसिक तनाव से जूझ रहे बंदियों की काउंसलिंग के लिए हुआ एमओयू

मध्य प्रदेश जेल विभाग ने मानसिक रूप से तनावग्रस्त बंदियों के सुधार और काउंसलिंग के लिए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

भोपाल, 21 अगस्त।

मध्य प्रदेश की जेलों में बंद मानसिक रूप से बीमार और तनावग्रस्त बंदियों के कल्याण तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए जेल विभाग ने एक बेहद अहम कदम उठाया है। जेल महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर की विशेष पहल के तहत प्रदेश के जेल विभाग और गांधीनगर, गुजरात स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के मध्य साइको-सोशल काउंसलिंग के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जेल मुख्यालय, भोपाल में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह के दौरान महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय द्वारा चलाई जा रही साइको-सोशल काउंसलिंग योजना का बारीकी से अध्ययन किया। इसके पश्चात, विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों को क्षेत्रीय जेल प्रबंधन एवं शोध संस्थान, भोपाल में आमंत्रित कर 06 जुलाई से 12 जुलाई तक एक विशेष सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश की विभिन्न जेलों से आए 28 अधिकारियों व कर्मचारियों—जिनमें मेलनर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, मुख्य प्रहरी और प्रहरी शामिल थे—को तनावग्रस्त बंदियों की पहचान करने तथा उनकी काउंसलिंग करने का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण को पूरा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी संबंधित जेलों में पहुंचकर तनावग्रस्त बंदियों की काउंसलिंग की, जिसके उपरांत जेल महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर द्वारा इस पूरी प्रक्रिया के मिले सकारात्मक फीडबैक एवं परिणामों की गहन समीक्षा की गई। बंदियों के मानसिक सुधार की दिशा में सामने आए इन बेहतर नतीजों को देखते हुए साइको-सोशल काउंसलिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा संस्थागत रूप देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ मिलकर इस एमओयू का अंतिम मसौदा तैयार किया गया।

इस एमओयू के प्रावधानों के अंतर्गत जेल विभाग द्वारा चुने गए चुनिंदा अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर भेजा जाएगा, जहां वे मास्टर ट्रेनर कोर्स पूरा करेंगे। यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत ये अधिकारी और कर्मचारी जेल विभाग के भीतर मास्टर ट्रेनर के तौर पर अपनी सेवाएं देते हुए अन्य जेल कर्मियों को भी साइको-सोशल काउंसलिंग का प्रशिक्षण देंगे, जिससे प्रदेश की समस्त जेलों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने, तनावग्रस्त बंदियों की पहचान करने और उन्हें आवश्यक मनो-सामाजिक सहयोग मुहैया कराने के लिए एक प्रशिक्षित मानव संसाधन दल तैयार हो सके।

जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी साझा किया कि इस पहल के प्रथम चरण के तहत केंद्रीय जेल भोपाल के परिसर में जेल विभाग का सबसे पहला साइको-सोशल काउंसलिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा, और वहां मिलने वाले अनुभवों तथा परिणामों के आधार पर इस कार्ययोजना को प्रदेश की अन्य जेलों में भी चरणबद्ध रूप से अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस पूरी पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों को केवल चार दीवारों के बीच कैद तक सीमित न रखते हुए उनके मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि सुधारात्मक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

मध्य प्रदेश जेल विभाग की यह पहल सुधारात्मक सेवाओं को मानवीय संवेदनाओं के दृष्टिकोण से और अधिक मजबूत बनाने तथा जेलों में बंद बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास के लिए एक प्रभावी संस्थागत व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

इस अवसर पर विशेष महानिदेशक जी. अखेतो सेमा, उप महानिरीक्षक (कल्याण) एम.आर. पटेल, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात की ओर से डॉ. नूरिन चौधरी (एक्टिंग डायरेक्टर), डॉ. गीतेश कुमार सिंह (प्रोजेक्ट डायरेक्टर), प्रदीप रूसिया (असिस्टेंट डायरेक्टर), तनु पी. चंदेल, शुभम जैन समेत जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़