Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
21 Aug, 2026

बलिया में आभूषण कारोबारी से लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने आभूषण व्यवसायी से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटे गए सामान और हथियार बरामद किए हैं।

बलिया, 21 अगस्त।

बलिया के नरही थाना क्षेत्र में आभूषण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपितों के पास से दो मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल फोन, 86 हजार रुपये से अधिक नकद, लूटे गए आभूषण, एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को एक सोनार अपनी दुकान बंद करने के बाद बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उसके पास मौजूद बैग में आभूषण और नकदी रखी हुई थी। भरौली से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों से आए बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया था। इस मामले में 16 अगस्त को नरही थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद सर्विलांस और स्वाट टीम के साथ नरही पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल से लेकर पीड़ित के घर तक लगे सीसीटीवी कैमरों, डंप डाटा और वीटीएस डाटा की जांच की गई। इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल नौ लोगों की पहचान की।

पुलिस ने गुरुवार रात करीब नौ बजे बघौना मोड़ के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार आरोपितों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास प्रधान, कृष्ण कुमार उर्फ धनु यादव, अमन महतो उर्फ रामलखन, राजू चौरसिया, मदन कुमार वर्मा और विशाल चौधौरी के रूप में हुई है। इनमें दो आरोपित गाजीपुर और चार बिहार के बक्सर जिले के निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने में कुल नौ लोग शामिल थे। चार बदमाशों ने सोनार से बैग छीना था, वहीं अन्य लोगों ने रेकी और मुखबिरी की थी। पुलिस के अनुसार, आभूषण कारोबारी लड्डू वर्मा उर्फ चंद्र प्रकाश पर घटना की साजिश रचने और दुकान व रास्ते की जानकारी उपलब्ध कराने का आरोप है। आरोपितों ने वारदात से दो दिन पहले दुकान और आने-जाने वाले रास्ते की निगरानी की थी।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 61(2)(क) और 317(2) की बढ़ोतरी की है। पुलिस अब लड्डू सेठ उर्फ चंद्र प्रकाश वर्मा, प्रेम यादव और दीपू यादव उर्फ रोहित कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राजू चौरसिया के खिलाफ वाराणसी और गाजीपुर में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मदन कुमार वर्मा के खिलाफ बिहार में बैंक लूट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। अन्य आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

लूट की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़