Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Aug, 2026

उज्जैन में शिवोत्सव कल, हंसराज रघुवंशी देंगे शिव भजनों की प्रस्तुति

उज्जैन के शिवोत्सव श्रावण कला उत्सव में 23 अगस्त को हंसराज रघुवंशी और किशन भगत शिव भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे।

उज्जैन, 22 अगस्त।

धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रावण-भादौ मास के अवसर पर आयोजित किए जा रहे शिवोत्सव श्रावण कला उत्सव में 23 अगस्त को शिव भक्ति संगीत की गूंज सुनाई देगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शाम 7 बजे से शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय के सामने, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक संध्या होगी।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपनी लोकप्रिय शिव भक्ति रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही किशन भगत भी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और दर्शकों को भक्ति रस में डुबोएंगे। कलाकारों की प्रस्तुति से शक्तिपथ पर शिवमय वातावरण बनने की उम्मीद है।

श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकालेश्वर की आराधना के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंध समिति धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर शिवोत्सव श्रावण कला उत्सव का आनंद लेने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़