Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Aug, 2026

नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, आठ चोरी के वाहन बरामद

नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करने वाले आरोपित को फजलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आठ चोरी के वाहन बरामद किए।

कानपुर, 22 अगस्त।

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करने वाले एक आरोपित को फजलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर रेलवे लाइन किनारे बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय के खंडहर से सात बाइक और एक स्कूटी समेत कुल आठ चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस टीम संगम टाकीज के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास मौजूद बाइक के दस्तावेजों की जांच की गई तो वाहन चोरी का निकला।

पूछताछ में आरोपित की पहचान छोटू बाघमार उर्फ अर्जुन के रूप में हुई। वह हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र स्थित उमरी गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित नशे का आदी है। वह पहले मादक पदार्थों की बिक्री करता था, लेकिन नशे के खिलाफ अभियान तेज होने के बाद उसने अपनी लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपित को साथ लेकर फजलगंज रेलवे लाइन के पास स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय के खंडहर में तलाशी ली। यहां छिपाकर रखी गई सात बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में उसने तीन दिन पहले फजलगंज क्षेत्र से एक बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित के खिलाफ फजलगंज, अर्मापुर, गोविंद नगर, काकादेव और नजीराबाद थानों में 10 मामले दर्ज हैं। बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी पड़ताल कर रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़