Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
22 Aug, 2026

मीरजापुर में बिना टिकट-वीजा सफर करता बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा, पुलवामा जा रहा था

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने ब्रह्मपुत्र मेल से बिना टिकट और वैध वीजा दस्तावेज के सफर कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा।

मीरजापुर, 22 अगस्त।

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जांच के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ब्रह्मपुत्र मेल के वातानुकूलित कोच से एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया। जांच में उसके पास यात्रा टिकट और वीजा से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने उसे ट्रेन से उतारकर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

कामाख्या से दिल्ली जा रही 15658 ब्रह्मपुत्र मेल शनिवार शाम मीरजापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची थी। इसी दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवान ट्रेन में चेकिंग अभियान चला रहे थे। वातानुकूलित कोच में एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने उसे रोककर जानकारी मांगी।

पूछताछ के दौरान यात्री ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया। पुलिस ने उससे यात्रा टिकट और भारत में प्रवेश तथा रहने से संबंधित वीजा दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने उसे ट्रेन से नीचे उतारा और जीआरपी थाने ले गई।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान बांग्लादेश के हबीबगंज जिले के मुजलिसपुर गांव निवासी 23 वर्षीय मो. रियाज के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गुवाहाटी से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा काम के लिए जा रहा था। वहां वह कबाड़ बीनने का काम करता है। उसका कहना है कि वह पिछले कुछ वर्षों से भारत में रह रहा है और करीब दो महीने पहले इसी रास्ते से बांग्लादेश स्थित अपने घर गया था।

युवक के मुताबिक कुछ दिन घर में रहने के बाद वह फिर काम पर लौट रहा था। पुलिस अब उसके भारत आने, यहां रहने और अलग-अलग स्थानों की यात्रा से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है।

जीआरपी ने उसके खिलाफ बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश और रहने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़