Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
22 Aug, 2026

‘चिकन नेक’ की सुरक्षा पर शाह की बैठक, बनेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा तंत्र

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए अमित शाह ने बैठक में त्रिस्तरीय निगरानी, स्मार्ट बाड़ और नई सीमा चौकियों पर जोर दिया।

सिलीगुड़ी, 22 अगस्त।

उत्तर बंगाल के रणनीतिक रूप से अहम सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सिलीगुड़ी में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सीमाओं को सुरक्षित करने, घुसपैठ पर प्रभावी रोक लगाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ चर्चा में त्रिस्तरीय सुरक्षा तंत्र के तहत निगरानी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अमित शाह ने उत्तर बंगाल की सीमाओं से होने वाली घुसपैठ को लेकर सख्त रुख अपनाया।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह संकरा क्षेत्र पूर्वोत्तर राज्यों को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। इसी रणनीतिक महत्व को देखते हुए केंद्र सरकार इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

बैठक में सीमा पर बाड़ लगाने का काम जल्द पूरा करने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए आधुनिक तकनीक आधारित स्मार्ट बाड़ और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने की योजना पर विचार किया गया। एसएसबी को सीमा की निगरानी और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हाल में हुई गिरफ्तारियों और उत्तर बंगाल से सामने आई संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी है। नेपाल के रास्ते भारत में नेटवर्क तैयार करने से संबंधित खुफिया सूचनाओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई है।

सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को भी तेज किया गया है। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद शुरुआती 45 दिनों में सुरक्षा बलों को 1,129 एकड़ जमीन हस्तांतरित किए जाने का दावा किया गया है। इसके अतिरिक्त 29 एकड़ जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है।

इससे पहले शुक्रवार को अमित शाह ने सिलीगुड़ी के रानीडांगा स्थित एसएसबी के उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान करीब 189 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रशासनिक, आवासीय और तकनीकी आधारभूत ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।

सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राज्य में 10 नई सीमा चौकियां बनाने की घोषणा भी की गई है। इनमें दो चौकियां उत्तर बंगाल में स्थापित होंगी। इन उपायों के जरिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर को घुसपैठ और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से सुरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़