Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
धर्म / अध्यात्म
22 Aug, 2026

चारधाम यात्रा में 48 लाख पार श्रद्धालु, यमुनोत्री में नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के 125 दिनों में 48 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और यमुनोत्री धाम में पहली बार 6.68 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का रिकॉर्ड बना है।

देहरादून, 22 अगस्त।

उत्तराखंड में मानसून की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी चारधाम यात्रा जारी है। यात्रा के 125 दिनों में अब तक 48 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में 5 लाख 22 हजार 634 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, यमुनोत्री धाम में पहली बार 6.68 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से नया रिकॉर्ड बना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चारों धामों और यात्रा मार्ग के पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राज्य सरकार के मुताबिक, मानसून को देखते हुए यात्रा को विशेष सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र को 24 घंटे सतर्क रखा गया है। मौसम खराब होने पर यात्रा को नियंत्रित किया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यमुनोत्री धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार तक यहां 6 लाख 68 हजार 163 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके थे। वर्ष 2025 में इसी अवधि में यह संख्या 6 लाख 44 हजार 637 रही थी।

इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। 21 अगस्त तक बदरीनाथ में 16 लाख 54 हजार 263, केदारनाथ में 14 लाख 65 हजार 370, गंगोत्री में 7 लाख 47 हजार 671 और यमुनोत्री में 6 लाख 68 हजार 163 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

वहीं, हेमकुंड साहिब में 2 लाख 69 हजार 430 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल यहां 3 लाख 62 हजार 304 अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़