नई दिल्ली, 22 अगस्त।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित नड्डा के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नड्डा के बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।















