Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मौसम
23 Aug, 2026

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर, 25 राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट

मानसून के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है।

नई दिल्ली, 23 अगस्त।

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है और बारिश का दौर शुरू हो गया है।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह करीब साढ़े चार बजे से तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ दिनभर बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है।

मैदानी इलाकों में उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन और जमीन धंसने का खतरा बढ़ गया है।

कई स्थानों पर पहाड़ों से चट्टानें गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं। इसके चलते कई पर्यटक और स्थानीय लोग रास्तों में फंस गए हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़