Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
23 Aug, 2026

ऑस्ट्रेलिया से आज टक्कर, भारतीय महिला हॉकी टीम की सेमीफाइनल पर नजर

एफआईएच हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

नई दिल्ली, 23 अगस्त।

एफआईएच हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

पूल ई का यह मुकाबला रात 10:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की आगे की राह इस मैच के साथ-साथ चीन और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर भी निर्भर करेगी।

भारत को सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए चीन की हार की जरूरत है। अगर चीन जीत जाता है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भी भारतीय टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी।

नीदरलैंड की टीम छह अंकों के साथ पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं चीन के खाते में दो अंक हैं, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास एक-एक अंक हैं।

ऐसे में सेमीफाइनल की उम्मीद लगाए बैठी तीनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़