Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
23 Aug, 2026

कोलंबो टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी शुरू, सारांश जैन का डेब्यू

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और सारांश जैन को टेस्ट पदार्पण का मौका मिला।

कोलंबो, 23 अगस्त।

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ताजा जानकारी के अनुसार भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए थे।

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर सारांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला है। वहीं संक्रमण के कारण कुलदीप यादव इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

श्रीलंका की टीम में भी बदलाव किए गए हैं। दिनेश चांदीमल चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं, वहीं निशान मधुष्का को टीम से बाहर किया गया है।

श्रीलंका ने कामिल मिशारा को पदार्पण का अवसर दिया है। इसके अलावा पसिंदु सूरियाबंडारा की भी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 165 रन से हराया था और फिलहाल 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

अब भारतीय टीम की नजर दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है। वहीं श्रीलंका की कोशिश मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने की होगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़