इस्लामाबाद, 23 अगस्त।
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत की डुकी कोयला खदान में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो खनिकों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य मजदूर बेहोश हो गए।
बचाव दल के अनुसार, सभी प्रभावित खनिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि खदान काफी समय से बंद पड़ी थी, जिसके कारण उसमें जहरीली गैस जमा हो गई थी।
बताया गया कि खदान में प्रवेश करते ही मजदूर इस गैस की चपेट में आ गए, जिससे दो खनिकों की जान चली गई और चार बेहोश हो गए।
बलोचिस्तान में कोयला खदान हादसों का सिलसिला पहले भी सामने आ चुका है। जुलाई के अंत में क्वेटा के बाहरी क्षेत्र में गैस धमाके के बाद कोयला खदान ढह गई थी।
उस हादसे में 34 खनिकों की मौत हुई थी। यह दुर्घटना क्वेटा के सोरेंज इलाके की कोयला खदान में हुई थी, जहां हादसे के समय 42 कर्मचारी काम कर रहे थे।
बताया गया था कि बाकी खनिकों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।















