Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
24 Aug, 2026

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

जांजगीर में लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बटनदार चाकू बरामद किए और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

जांजगीर, 24 अगस्त।

शहर में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के पास से दो नग बटनदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तलवापारा जांजगीर निवासी 21 वर्षीय हरीश चौहान पिता रमाशंकर चौहान और वार्ड क्रमांक 10 तलवापारा निवासी 23 वर्षीय पृथ्वीराज सूर्यवंशी पिता दूजराम सूर्यवंशी के रूप में हुई है।

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने थाना प्रभारियों की बैठक लेकर असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक अलग-अलग जगहों पर चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने शारदा चौक और तलवापारा इलाके में दबिश देकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो बटनदार चाकू बरामद हुए।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश चंद्र राठौर, आलोक शर्मा तथा आरक्षक विनोद राठौर और दिलीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़