Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
24 Aug, 2026

सीहोर में एमपी ट्रांसको का दूसरा 50 एमवीए ट्रांसफार्मर शुरू, बिजली पारेषण क्षमता बढ़ी

सीहोर के गोपालपुर सब स्टेशन में 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत होने से सब स्टेशन की क्षमता 90 एमवीए और जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता 2607 एमवीए हो गई है।

सीहोर, 24 अगस्त।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने सीहोर जिले की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 132 केवी सब स्टेशन गोपालपुर में 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया है। इसके साथ ही सब स्टेशन की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 90 एमवीए हो गई है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को बताया कि गोपालपुर सब स्टेशन में अब तक एक ही पावर ट्रांसफार्मर से काम चल रहा था। बढ़ते विद्युत भार और पारेषण व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया है। दो ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता से लोड प्रबंधन बेहतर होगा। साथ ही किसी एक ट्रांसफार्मर के रखरखाव या तकनीकी कारण से बंद रहने पर भी बिजली पारेषण व्यवस्था पर असर नहीं पड़ेगा।

सीहोर में 27वां अतिरिक्त उच्च वोल्टेज ट्रांसफार्मर

एमपी ट्रांसको भोपाल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने के साथ सीहोर जिले में कार्यरत अतिरिक्त उच्च वोल्टेज पावर ट्रांसफार्मरों की संख्या 27 हो गई है। जिले में कंपनी 11 अतिरिक्त उच्च वोल्टेज सब स्टेशनों के माध्यम से बिजली पारेषण का काम कर रही है।

इनमें 400 केवी आष्टा, 220 केवी बुधनी और 132 केवी गोपालपुर, शाहगंज, सलकनपुर, इछावर, सीहोर, श्यामपुर तथा नसरुल्लागंज सहित अन्य सब स्टेशन शामिल हैं। नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने से जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 2607 एमवीए हो गई है।

एमपी ट्रांसको की क्षमता 85,398 एमवीए हुई

एमपी ट्रांसको प्रदेशभर में 417 अतिरिक्त उच्च वोल्टेज सब स्टेशनों के जरिए विद्युत पारेषण व्यवस्था संचालित कर रही है। इनमें 400 केवी के 14, 220 केवी के 88 और 132 केवी के 315 सब स्टेशन शामिल हैं।

कंपनी के प्रदेश में कुल 1,055 पावर ट्रांसफार्मर कार्यरत हैं। इनमें 400 केवी स्तर के 41, 220 केवी स्तर के 220 और 132 केवी स्तर के 794 ट्रांसफार्मर शामिल हैं।

गोपालपुर में 50 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने के बाद एमपी ट्रांसको की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 85,398 एमवीए हो गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़