Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
24 Aug, 2026

रूपकुमारी चौधरी ने संभाली भाजपा महिला मोर्चा की कमान, बूथ स्तर पर मजबूती का लक्ष्य

महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

नई दिल्ली, 24 अगस्त।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अपने नए दायित्व का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद रूपकुमारी चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता पर शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को अपने कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

चौधरी ने कहा कि देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं के स्वाभिमान, स्वावलंबन और सुरक्षा से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद रूपकुमारी चौधरी के सामने देशभर में महिला संगठन को और सक्रिय, प्रभावी तथा जनहित के मुद्दों से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने विभिन्न मोर्चों के नए अध्यक्षों की घोषणा के तहत उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया है।

रूपकुमारी चौधरी का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से शुरू हुआ। वर्ष 2005 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद उन्होंने महासमुंद जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति सहित संगठन के कई दायित्व संभाले। वह भाजपा महिला मोर्चा की महासमुंद जिला महामंत्री भी रह चुकी हैं।

वर्ष 2013 में उन्होंने बसना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद संगठन में भी उनकी सक्रिय भूमिका बनी रही। उन्होंने महासमुंद भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने के बाद भी वह संगठन के कार्यों में सक्रिय रहीं।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें महासमुंद संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने जीत दर्ज कर पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़