Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
24 Aug, 2026

नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों की नजर, फर्जी लिंक-ओटीपी से सावधान

राजस्थान पुलिस ने आगामी चुनावों से पहले मतदाताओं और प्रत्याशियों को फर्जी लिंक, ओटीपी, क्यूआर कोड, डीपफेक और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क किया है।

जयपुर, 24 अगस्त।

राजस्थान में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव को देखते हुए पुलिस ने मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने फर्जी वोटर लिंक, ओटीपी, क्यूआर कोड, फिशिंग ई-मेल और डीपफेक वीडियो के जरिए होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं वीके सिंह ने बताया कि साइबर ठग वाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से ‘वोटर लिस्ट में नाम देखें’ या ‘पोलिंग बूथ बदल गया है’ जैसे संदेश भेज सकते हैं। इन संदेशों के जरिए लोगों को फर्जी लिंक पर क्लिक करवाकर ठगी की कोशिश की जा सकती है। मतदाता सूची और मतदान से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि चुनाव अधिकारी बनकर फोन करने वाले किसी व्यक्ति को वोटर कार्ड अपडेट, सत्यापन या किसी अन्य प्रक्रिया के नाम पर ओटीपी, बैंक विवरण, यूपीआई पिन अथवा निजी जानकारी न दें। चुनाव प्रचार और चंदे के नाम पर भेजे गए क्यूआर कोड व यूपीआई लिंक की भी जांच करने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पैसा प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती।

चुनाव के दौरान नेताओं के नाम पर फर्जी वीडियो, ऑडियो, भाषण और डीपफेक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस ने बिना आधिकारिक पुष्टि के ऐसी सामग्री पर भरोसा नहीं करने और उसे आगे प्रसारित न करने की अपील की है। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया खातों पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय करने तथा मजबूत पासवर्ड रखने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने वाट्सएप समूहों के संचालकों को केवल भरोसेमंद सदस्यों को संदेश भेजने की अनुमति देने और आवश्यकता के अनुसार ‘सिर्फ एडमिन’ सेटिंग का उपयोग करने को कहा है। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को संवेदनशील चुनावी डेटा या ईवीएम-वीवीपैट से जुड़ी जानकारी निजी उपकरणों और सार्वजनिक वाई-फाई पर साझा नहीं करने की हिदायत दी गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़