Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
धर्म / अध्यात्म
24 Aug, 2026

भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, शाम को चार स्वरूपों में निकलेगी चौथी सवारी

श्रावण के अंतिम सोमवार पर बाबा महाकाल का भस्म आरती में दिव्य शृंगार हुआ और शाम को चार स्वरूपों के साथ चौथी सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी।

उज्जैन, 24 अगस्त।

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण के चौथे और अंतिम सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह की भस्म आरती में बाबा महाकाल का रजत मुकुट, मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला से राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन किए।

श्रावण मास की चौथी सवारी आज शाम निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के दौरान बाबा महाकाल चार अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, गजराज पर श्री मनमहेश और गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव स्वरूप विराजित होंगे।

सावन के अंतिम सोमवार के कारण देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। इसके बाद दर्शन का क्रम रात 10 बजे होने वाली शयन आरती तक जारी रहेगा। भस्म आरती के लिए भक्त देर रात से ही कतार में लग गए थे।

परंपरा के अनुसार सबसे पहले वीर बाल भद्र का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल, गणेश, कार्तिकेय और नंदी का विधि-विधान से अभिषेक हुआ। कर्पूर आरती के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन हुआ। इसके बाद रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों से शृंगार कर भांग, चंदन, सूखे मेवे और भस्म अर्पित की गई। फल और मिठाई का भोग लगाया गया।

जय श्री महाकाल के जयघोष के बीच भस्म आरती संपन्न हुई। इसके बाद भगवान को रजत मुकुट, आभूषण और दिव्य वस्त्र धारण कराए गए। निराकार से साकार स्वरूप में बाबा महाकाल के दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। चलित भस्म आरती के माध्यम से भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए।

चलित भस्म आरती के लिए श्रद्धालु देर रात से मंदिर के बाहर पहुंचने लगे थे। घंटों इंतजार के बाद दर्शन का अवसर मिलने पर भक्तों में उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के स्वरूप को दिव्य और अलौकिक बताते हुए इसे भगवान की कृपा बताया।

परंपरा के अनुसार आज शाम चार बजे श्रावण की चौथी सवारी निकलेगी। इससे पहले दोपहर करीब 3:30 बजे मंदिर परिसर के सभामंडप में बाबा महाकाल का षोडशोपचार पूजन होगा। इसके बाद श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में भगवान पालकी पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।

सवारी में पालकी के साथ हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव और नंदी रथ पर श्री उमा-महेश स्वरूप शामिल होंगे। चारों स्वरूप एक साथ भक्तों को दर्शन देंगे। शाम चार बजे पालकी मुख्य द्वार पर पहुंचने पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान बाबा महाकाल को सलामी देंगे।

इसके बाद शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच सवारी नगर भ्रमण पर आगे बढ़ेगी। राजसी ठाट-बाट के साथ सवारी महाकाल चौक, गुदरी चौराहा, बक्शी बाजार और कहारवाड़ी से होकर करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

शाम करीब पांच बजे सवारी रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा नदी के जल से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा। पूजन और आरती के बाद सवारी मंदिर के लिए रवाना होगी और शाम सात बजे वापस पहुंचेगी। सवारी में जनजातीय सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुति देंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़