Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
24 Aug, 2026

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित, 10 दिन में मांगा जवाब

आयुष्मान भारत योजना के नियमों की जांच में अनियमितताएं मिलने पर भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित किए गए और उनसे 10 दिन में स्पष्टीकरण मांगते हुए पुराने दावों के ऑडिट के निर्देश दिए गए।

भोपाल, 24 अगस्त।

मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों में निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के लिए रविवार को भोपाल में तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत अरविंद शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने अस्पतालों में योजना के प्रावधानों के अनुपालन की स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारुति मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत योजना से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

तीनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित अस्पतालों को 10 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही इन अस्पतालों के पूर्व में किए गए सभी दावों का विस्तृत ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विभागीय स्तर पर स्पष्टीकरण और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि योजना से जुड़े नियमों के पालन को लेकर किसी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

आयुष्मान भारत कार्यालय की ओर से योजना के पारदर्शी संचालन और हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पतालों की लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। योजना के प्रावधानों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़