Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
25 Aug, 2026

कश्मीर में तीन ऑपरेशन, आठ आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने कश्मीर के शोपियां और यारवान इलाके में कार्रवाई करते हुए आठ ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार कर हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

श्रीनगर, 25 अगस्त।

सुरक्षाबलों ने कश्मीर में तीन अलग-अलग अभियानों के दौरान आठ ओवरग्राउंड वर्कर (आतंकी सहयोगियों) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, इन अभियानों में हथियार और आतंकी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री भी बरामद की गई है।

पहला अभियान शोपियां जिले के इमामसाहिब इलाके में चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सेना के जवानों ने एक बाग में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान नजीर अहमद वानी के बाग से एक ग्रेनेड, दो एके मैगजीन, चार मोबाइल फोन और प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े पोस्टर बरामद किए गए।

इस कार्रवाई में तीन संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान आशिक हुसैन कुमार, आरिफ कुमार और हैरिस मंजूर के रूप में हुई है।

सुरक्षाबलों ने सोमवार देर रात शोपियां जिले में एक अन्य अभियान के दौरान भी तीन ओवरग्राउंड वर्करों को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

इस मामले में गिरफ्तार लोगों की पहचान जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है।

इसके अलावा यारवान जंगल क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त टीमों ने जंगल से सीबी नाथ गांव की ओर संदिग्ध स्थिति में आ रहे दो लोगों को देखा, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल, पिस्तौल की 12 गोलियां और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया।

सुरक्षाबलों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बरामद हथियारों और गोला-बारूद के स्रोत तथा उनके अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़